REPORT BY - शकील अहमद सिददीकी
EDITED BY - अब्दुल रशीद
----------------------------------------------------
लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि कोरोना जैसे खरतनाक महामारी देश दुनिया की तस्वीर और जीने का तौर तरीक़ा बदल देगा,मौजूदा वक्त में हर कोई बस यही सोंच रहा है के किसी तरह इस खतरनाक वायरस से निजात मिले और फिर पुरानी रोजमर्रा की जिंदगी बहाल हो। जिले में भी देश के अन्य शहरों की तरह 2 महीने से लोक डॉउन है और धीरे धीरे जिंदगी गुजरती जा रही है,लेकिन जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ साथ जिलेवासी भी काफी अलर्ट हुए हैं।
कलेक्टर के वी एस चौधरी,COVID19 से जिले को सुरक्षित करने हेतु पूरी तन्मयता से लगें हैं।
- जिलेवासियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील करते हुए खुद भी करते हुए, वीडियो के जरिये मीडिया को दे रहे हर पल की अपडेट।
जिले के मुखिया कलेक्टर के वी एस चौधरी ने बहुत ही सूझ बूझ से कोरोना संकट में लॉक डॉउन का पालन कराने और जनता के हर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए हैं, जो काबिले तारीफ हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गाइड लाइन के मुताबिक जिले को कोरोना के संकट से बचाने पूरे जी जान से जुटे हैं, जिससे हर आम खास को राहत मिली है।
कलेक्टर के साथ ही जिले के सभी विभागों के अफसर भी शोशल डिस्टेंसिंग के पालन खुद कर रहे है और जनता से भी अपील कर रहे हैं,ऐसे समय मे मीडिया को इनडायरेक्ट वीडियो के जरिये विभाग की जानकारी देना सराहनीय कदम हैं।
पुलिस अधीक्षक जिले की हिफाज़त की जिम्मेदारी बखूबी संम्भाल रहे हैं।
- SP ने भी कोरोना को लेकर पुलिस को किया है अलर्ट, खुद पहुंच रहे बॉर्डर पॉइंट,लगातार कर रहे मॉनिटरिंग
कुछ महीने पहले जिले में आये पुलिस कप्तान टी के विद्यार्थी भी कलेक्टर के साथ पूरे हौसले जज्बे के साथ लगातार जिले की हर मुद्दे पर अपनी पैनी नजर बनाए हैं और कोरोना इफेक्टेड एरिया में ड्रोन कैमरों से निगरानी के साथ कई राज्यो के कई बॉर्डर समेत जिले के अन्य बोर्डरों पर भी बढ़ा कर जिले की हिफाजत की जिम्मेदारी बखूबी संम्भाल रहे हैं ।
ASP प्रदीप शेंडे जिले में बेहद लोकप्रिय हैं।
- जनता और पुलिस के बीच भरोसा कायम रखने में महारत हासिल है ASP को
जिले में पदस्थ ASP प्रदीप शेंडे काफी सहज,सरल और व्यवहार के धनी अफसर हैं,अपनी सादगी और मिलनसारिता के चलते हर कोई उनके कार्यो का क़ायल है, ASP प्रदीप शेंडे के चेम्बर जब भी देखिए गांव से लेकर शहर तक के लोग मिलने पहुंचते हैं और तत्काल ASP द्वारा अधीनस्थ थानों चौकियों से बात कर मामले को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश भी देते हैं।
काम के प्रति लगन और जनता की सेवा का जज्बा रखने वाले अफसर की काफी चर्चा भी होती है तो हर कोई यही कहता है नेक दिल अफसर हैं प्रदीप शेंडे, कई पुलिस कप्तानों के अधीनस्थ रहकर अपनी अलग पहचान रखने वाले इस अफसर ने अनसुलझे,अबूझ पहेली बने मामले को बहुत ही सूझ बूझ से सॉल्व किया है। कई ऐसे बड़े बड़े मामलों की खुद मोनिटरिंग करके मामलों का पर्दाफाश किया है,जो काबिलेतारीफ है।
वर्तमान पुलिस कप्तान के साथ भी ASP इस कोरोना संकट में जी जान से जुटे हैं और हर बड़े मामले को कप्तान के मंशा अनुसार हल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशो का कड़ाई से हो रहा पालनदेश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शोशल डिस्टेंसिंग की गाइड लाइन के मुताबिक ASP भी पालन खुद करने और जनता को कराने की अपील लगातार कर रहे हैं।
ASP प्रदीप शेंडे बहुत ही मिलनसार और अच्छे अधिकारी हैं- भाजपा जिलाध्यक्ष, सिंगरौली
भाजपा के भाजपा जिलाध्यक्ष से जब जिले के ASP प्रदीप शेंडे के बारे में फोन से पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि प्रदीप शेंडे बहुत ही अच्छे अफसर हैं, सोशल मीडिया में उनके बारे में कुछ भ्रामक जानकारी आयी है कि बीजेपी का कोई कार्यकर्ता से कहा सुनी हुई लेकिन मैं जिले का अध्यक्ष हूं हमारे सारे कार्यकर्ता हमसे सीधे जुड़े हैं, अगर कोई बात होती तो हमको मालूम होता,किसी भाजपा के पदाधिकारी या कार्यकर्ता ने हमसे इस तरह की शिकायत नहीं की है, सोशल मीडिया में तरह तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं,आये दिन जिले के किसी न किसी अफसर के ट्रांसफर की खबर आती रहती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा जिले के कलेक्टर,SP,ASP समेत सभी अफसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशो के तहत काम कर रहे हैं।
बहुत अच्छे अफसर हैं ASP प्रदीप शेंडे - विधायक राम लल्लू वैश
जिले के ASP प्रदीप शेंडे के बारे में भोपाल से मोबाइल के जरिये सिंगरौली विधायक राम लल्लू बैश ने कहा कि बहुत ही अच्छे अफसर हैं आम जनता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं बगैर भय के कोई भी पब्लिक पुलिस अफसर से अपनी पीड़ा सुना कर न्याय पाए तो ऐसे अफसर की तारीफ होना लाजिमी ही है,मुख्यमंत्री जी यही तो चाहते हैं कि सभी को न्याय मिले और समय पर सरकार की नीतियों का लाभ जनता को मिले। ASP प्रदीप शेंडे अपने मेहनत ,लगन से जनता के बीच जुड़े हैं। जिले में सभी अफसर इस कोरोना संकट में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं हम सबको मिलजुल कर कोरोना को हराना है ।
ASP प्रदीप शेंडे का काम सराहनीय - विधायक सुभाष वर्मा
देवसर विधायक सुभाष बर्मा से जब फोन पर ASP प्रदीप शेंडे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि SP टी के विद्यार्थी और ASP प्रदीप शेंडे जिले में बेहतरीन काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज जी के आदेशनुसार जनता के बीच जुड़े हैं, मुख्यमंत्री जी का यही आदेश है कि पुलिस सीधा आम जनता से जुड़े और सभी को इंसाफ मिले। ASP का काम बेहद सराहनीय है ।



