छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के अगले सीजन का ऐलान हो गया है। कलर्स ने शो के अगले सीजन का टीजर लॉन्च किया है। टीजर में सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर खेती करते और ट्रैक्टर चलाते देखा जा सकता है।
टीजर में सलमान कहते हैं, “लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर। इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर। पर अब सीन पलेटगा।”
Ab paltega scene, kyunki #BiggBoss dega 2020 ko jawaab! #BB14, coming soon only on #Colors.
— COLORS (@ColorsTV) August 8, 2020
Anytime on @justvoot.@BeingSalmanKhan #BiggBoss2020 pic.twitter.com/6G2xGzX5fe
मिली जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को बिग बॉस 14 का प्रीमियर होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि इस दिन सलमान एक भव्य समारोह में बिग बॉस 14 में नजर आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को घर में भेजने वाले हैं। अब तक भी मेकर्स ने इस खबर पर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।इस शो एक बार फिर सलमान खान ही होस्ट करेंगे। इस बार के शो को होस्ट करने के लिए सलमान एक एपिसोड के लिए 16 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।
