टेप से चिपका केला (Banana Tape Artwork) केला नहीं है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेप से चिपका केला (Banana Tape Artwork) को इटली के फेमस कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने बनाया था, जिसे उन्होंने ‘कॉमेडियन’ नाम दिया। बीते हफ्ते न्यूयॉर्क के सोथबी नीलामीघर में टेप से चिपकाए गए इस केले को जस्टिन सन ने 62 लाख डॉलर (करीब 52 करोड़ रुपये) में खरीदा।
टेप से चिपका केला (Banana Tape Artwork) खरीदने के बाद जस्टिन सन ने कहा,
यह महज केला नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक घटना को रिप्रेजेंट करता है, जो कला, मीम्स और क्रिप्टोकरेंसी समुदाय की दुनिया को आपस में जोड़ती है।
टेप से चिपका केला (Banana Tape Artwork) खरीद कर पछतावा हुआ !
हांगकांग के एक आलीशान होटल के स्टेज पर खड़े होकर 29 नवंबर दिन शुक्रवार को सन ने दर्शकों के सामने 52 करोड़ का केला खा लिया। उन्होंने कहा, “यह दूसरे केलों से बहुत बेहतर है। यह वास्तव में काफी अच्छा है।”
Banana Tape Artwork खरीदने वाले सन ने यह भी कहा कि नीलामी जीतने के बाद पहले 10 सेकंड में उन्हें लगा कि उन्होंने केले को खरीदकर गलत किया है। फिर उन्हें एहसास हुआ कि इससे कुछ बड़ा बन सकता है। उसके बाद के 10 सेकंड में, उन्होंने फैसला किया कि वह केला खाएंगे।
Banana Tape Artwork में एक केले को डक्ट टेप के इस्तेमाल से चिपकाया गया है। आर्टवर्क को बनाने वाले कैटेलन का कहना है कि यह आर्टवर्क समाज में हास्य और विडंबना को दिखाता है।

